मुंगेर, फरवरी 24 -- सरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड के मकवा ग्राम पंचायत में सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय को सुचारू रुप से संचालन को लेकर सोमवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन मुखिया मीना देवी की अध्यक्षता में किया गया। ग्राम सभा में मध्य विद्यालय मकवा को माध्यमिक विद्यालय मकवा में उत्क्रमित करने तथा अंचल कार्यालय असरगंज से पथिक माध्यमिक विद्यालय मकवा के भवन निर्माण के लिए राज्यपाल के नाम से 84.25 डिसमिल निबंधित भूमि को चिन्हित कर उच्च माध्यमिक विद्यालय मकवा के भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्धता प्रमाण पत्र संबंधित विभाग को भेजने का प्रस्ताव लिया गया। ग्राम सभा में विशेष चर्चा के दौरान वार्ड सदस्यों ने कहा कि वर्तमान समय में उच्च माध्यमिक विद्यालय मकवा भवन विहीन है और मध्य विद्यालय डाढ़ा में संचालित है। ग्राम सभा में पंचायत सचिव मो.जहागीर, कार्यपा...