गिरडीह, फरवरी 3 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। छोटकी खरगडीहा पंचायत सचिवालय में सोमवार को विभागीय निर्देश के आलोक में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। स्थानीय मुखिया सुनीता देवी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसके पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर ग्राम सभा की कार्यवाही शुरू की गई। पंचायत के पोषक गांवों में मनरेगा के तहत किये गए योजना कार्य की समीक्षा की गई। मनरेगा योजना में विशेष रूप से काम करनेवाले मजदूरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और कई मजदूरों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराया गया। वहीं ऑन द स्पॉट मजदूरों का ई केवाईसी किया गया। जबकि कई नई योजना कार्य के क्रियान्वयन हेतु ग्राम सभा के प्रस्ताव पारित किया गया। इसमे बकरी पालन, पशु पालन के लिए शेड का निर्माण, डोभा सहित कई अन्य योजनाओं को लिया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.