सिमडेगा, दिसम्बर 2 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पीडियापोश पंचायत भवन में मंगलवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 2026_2027 के लिए योजना लिया गया। योजना में विकास से संबंधित एक किलोमीटर पीसीसी, नाला कार्य, छोटी पुल, पुलिया आदि से संबंधित कार्य के लिए ग्रामीणों से आवेदन लिए गए। मुखिया शांति देवी ने कहा कि सरकार विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इन कार्यक्रम में भाग लेने को कहा गया। पर्यवेक्षक में बीपीओ कपिल देव नाग उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...