गढ़वा, अगस्त 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी संजय कुमार ने शुक्रवार को 80 गढ़वा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बीएलओ पर्यवेक्षकों व संबंधित कर्मियों के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में मतदान केंद्रों के नजरी नक्शा, मैप, नए मतदान केंद्रों के निर्माण और उनसे संबंधित तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने उपस्थित पदाधिकारियों को इस कार्य में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से जुटने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह 22 वर्षों बाद ऐसा अवसर आया है जब गहन स्तर पर मतदाता सूची, मतदान केंद्रों और उनसे जुड़े संरचनात्मक बदलावों पर काम किया जा रहा है। ऐसे में यह आवश्यक है कि हर बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षक ही नहीं बल्कि सभी संबंधित कर्मी अपनी भूमिका को पूरी संजीदगी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.