आरा, दिसम्बर 23 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता। जमीन से जुड़े मामलों के निपटारे को ले जगदीशपुर अंचल कार्यालय अब एक्शन मोड में है। सीओ विश्वजीत निलंकार ने आम जनता के हित में एक बड़ी पहल करते हुए घोषणा की है कि अगले एक सप्ताह के भीतर विशेष कैंप लगाकर सभी पुराने लंबित कार्यों को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। सीओ ने बताया कि उनके स्तर से दाखिल-खारिज और परिमार्जन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को लगभग अपडेट कर दिया गया है। इसके बाद अगर तकनीकी या किसी अन्य कारण से किसी रैयत का मामला लंबित रह गया है तो वे सीधे उनके कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य जीरो पेंडेंसी है। अगर आपका काम रुका है तो उसे संज्ञान में लाएं, समाधान तुरंत होगा। चाहे दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि पैमाइश,अतिक्रमण, लगान निर्धारण हो या अन्य।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.