अंबेडकर नगर, फरवरी 6 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों के तहत जिले में उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण कर दिया गया है। अधिकांश कॉपियां केंद्रों पर जा भी चुकी हैं। जिले के सभी 114 परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस बार कापियों में बोर्ड की ओर से बदलाव किया गया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अ और ब कॉपियां अलग रंग की हैं। परीक्षार्थियों ने यदि उत्तर पुस्तिका से कोई पेज फाड़ा तो इसे अनुचित साधन के प्रयोग की श्रेणी में माना जाएगा। जिलें में 10वीं और 12वीं परीक्षा में इस बार 72 हजार परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं। इनमें हाईस्कूल के 36 हजार 698 और इंटरमीडिएट के 29 हजार 731 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे वितरण प्रक्रिया पूरी तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.