सीवान, फरवरी 23 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। बीते 24 घंटे के दौरान पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 36 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान विभिन्न लंबित मामलों में 48 वारंटों का भी निष्पादन किया गया। एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले भर में अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 21 व्यक्ति शराब से संबंधित कांडों में संलिप्त पाए गए। वारंट के मामलों में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं, हत्या के प्रयास के मामले में नौ अभियुक्तों को पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न अन्य कांडों में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। अभियान के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने 214 लीटर देसी शराब व 416.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इसके सा...