बिहारशरीफ, मार्च 10 -- विशेष अभियान में 30 गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। होली और रमजान पर्व को देखते हुए शेखपुरा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। रविवार की रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में कुल 30 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये लोगों में 13 पियक्कड़, तीन धंधेबाज और 14 फरार वारंटी हैं। एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने कहा कि होली पर्व तक विशेष अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...