जहानाबाद, नवम्बर 27 -- अरवल, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानाध्यक्षों के द्वारा विशेष समकालीन अभियान के तहत छापामारी करते हुए विभिन्न कांड में फरार 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है उसमें अरवल थाना चार ,करपी थाना सात, कुर्था थाना तीन, वंसी थाना चार, मानिकपुर थाना दो ,शहर तेलपा थाना दो, किंजर थाना दो, कलेर थाना एक, मेहंदिया थाना दो, एवं परासी थाना एक अभियुक्त को शामिल हैं। साथ ही इस विशेष अभियान के तहत 69 लीटर देसी शराब एवं 6 लीटर विदेशी शराब भी बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...