लखीसराय, मई 24 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं 70 वर्ष उम्र के सभी आर्थिक वर्ग के लोगों के लिए निजी एवं सरकारी अस्पताल में पांच लाख रुपया तक मुफ्त इलाज के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजना के लाभ दिलाने के लिए जिले 26 से 28 मई तक विशेष अभियान के तहत गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। तीन दिवसीय विशेष अभियान की सफलता के लिए जिला समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में शुक्रवार को एडीएम सुधांशु शेखर ने सभी विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें विशेष अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत उपलब्धि में तब्दील करने पर विचार विमर्श किया। आयुष्मान भारत योजना डीपीसी मुकेश कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान शहर सहित जिले के सभी सात प्रखंड में प्रतिदिन 18...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.