सीतामढ़ी, मई 19 -- सुरसंड। एसपी के निर्देश पर नगर पंचायत सुरसंड के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडे के नेतृत्व में सशस्त्र बलों ने बिना आवश्यक कागजात और हेल्मेट वाले बाइक चालकों से 44 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चालकों का ड्राईविंग लाईसेंस, वाहन का इंश्योरेंस सहित अन्य कागजात, हेल्मेट आदि की खोजबीन की गयी। वाहन चेकिंग में बाइक सहित सभी वाहन की डिक्की और सामानों की भी चेकिंग की गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि एसपी के निर्देश पर विधि-व्यवस्था कायम रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिये प्रशासन द्वारा वाहन चेकिंग और सतत गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा बाइक से सड़क पर स्टंट करने वाले युवा बाइकर्स को भी चिह्नित किया जा रहा है। बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.