उरई, जनवरी 6 -- उरई। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के दौरान सभी राजनैतिक दलों ने खूब ताकत लगाई जिससे मतदाताओं के नाम सूची न हटें। इसके बाद भी जो मतदाता अपने कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं उनके लिए सभी दलों की ओर से दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने में सहयोग की तैयारी की जा रही है जिससे चुनाव में नुकसान न हो। इसके अलावा ना मैपिंग वाले मतदाताओं से संपर्क कर उनके कागजात मंगाए जा रहे हैं जिससे उनके नाम सूची में शामिल कराए जा सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...