सीतामढ़ी, जनवरी 11 -- बैरगनिया। प्रखंड क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कनीय विद्युत अभियंता संतोष कुमार रमण के निर्देश पर चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान आठ लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ बैरगनिया थाने में एफआईआर कराई गई है। कनीय अभियंता ने बताया कि छापेमारी के दौरान चकवा पंचायत के लोहाड़ी टोला निवासी जैनुल मंसूरी के पुत्र सदरे आलम पर विघुत चोरी करने के आरोप में 9035 रुपए जुर्माना लगाया गया है। बेलगंज निवासी राम प्रसाद के पुत्र शिव शंकर प्रसाद पर बिजली चोरी के आरोप में 11775 रुपए, जमुआ गांव निवासी भरत प्रसाद चौधरी की पत्नी शारदा देवी पर 3931 रुपए, जमुआ गांव निवासी शिवचंद्र चौधरी के पुत्र रवि चौधरी पर 9649 रुपए, बेलगंज गांव निवासी लोचन पासवान के पुत्र रविंद्र पासवान...