उन्नाव, फरवरी 22 -- उन्नाव। कहीं नाम गायब, कहीं बूथ बदला तो कहीं नोटिस का डर-लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई वोटर लिस्ट को दुरुस्त कराने के लिए रविवार को विशेष पुनरीक्षण अभियान के बूथ केंद्रों पर शिकायतों का सैलाब उमड़ पड़ा। दावों और वादों के बीच पिसता आम मतदाता फॉर्म-6, 7 और 8 के 'कागजी मकड़जाल' में उलझा रहा। महीनों से बीएलओ के चक्कर काट रहे लोग आज भी हाथ में प्रपत्र लिए सिस्टम की सुस्ती पर सवाल उठाते नजर आए। यह नजारा आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की पड़ताल के दौरान 'बूथ डे' पर देखने को मिला। इस दौरान अव्यवस्था की जो तस्वीर उभरी, वह विचलित करने वाली थी। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी आहुति देने की इच्छा रखने वाले मतदाताओं के चेहरे पर उत्साह के बजाय अंजान भय और थकान साफ नजर आ रही थी। सराय कटियान खुद के घर में 'बेगाने' हुए मतदाता, फॉर्म भरने क...