आजमगढ़, जनवरी 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे एसआईआर कार्यक्रम के दृष्टिगत शनिवार को विशेष अभियान दिवस के अवसर पर जिले के सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहे। इस दौरान लोगों ने बूथों पर पहुंच कर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपने एवं परिवार का नाम ढूढ़ रहे थे। जकि मतदेय स्थलों पर पहुंच कर लोगों ने दावा और आपत्तियां दर्ज कराते हुए फार्म भरकर जमा किये। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 347 आजमगढ़ के विकास खंड पल्हनी के पंचायत भवन किशुनदासपुर में स्थित बूथ संख्या 44 का आकस्मिक निरीक्षण किया। बीएलओ शकुंतला शर्मा ने बताया कि यहां पर नो मैपिंग वाले 129 मतदाता है, 15 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि अतहर, राजू, मो. अमजद, रियाज तथा मोहम्मद आरिफ विदेश में रह...