देवरिया, फरवरी 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत 22 फरवरी रविवार को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करना तथा मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 11 जनवरी, 18 जनवरी तथा 31 जनवरी को भी विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जा चुके हैं। इसी क्रम में 22 फरवरी को चौथा विशेष अभियान दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। विशेष अभियान दिवस पर प्रत्येक मतदेय स्थल पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.