सहारनपुर, फरवरी 8 -- सहारनपुर। रविवार को विशेष अभियान दिवस के अंतर्गत जनपद की सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के कुल 3018 मतदान स्थलों पर नियुक्त बीएलओ ने अपने-अपने बूथ पर उपस्थित होकर मतदाता सूची का वाचन किया। इस दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची तथा तार्किक विसंगतियों की जानकारी जनसाधारण को दी गई। कई मतदान स्थलों पर राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट भी उपस्थित रहे। विशेष अभियान दिवस के अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन सहारनपुर मंडल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित उप जिलाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्रशिक्षण स्तर संतोषजनक पाया गया। बीएलओ को फार्म-6 भरने की प्रक्रिया, आवश्यक साक्ष्य, डिजिटलीकरण, नोटिस तामीली एवं तार्किक विसंगतियों के संबंध में विस्तार से दिशा-निर्देश दिए...