संतकबीरनगर, फरवरी 20 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सीओ यातायात प्रियम राजशेखर पांडेय की अगुवाई में गुरुवार को मेंहदावल बाईपास पर विशेष अभियान चलाया गया। इसमें सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाया गया, साथ ही लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। टीएसआई परमहंस और उनकी टीम मेंहदावल बाईपास पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इसके साथ ही फुटपाथ के किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, अनियमित तरीके से किए गए अतिक्रमण को हटवाया। टीएसआई ने यातायात जागरूकता के नियमों के बारें में कहा कि वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठाएं। बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाएं। नशे की हालत में गाड़ी कतई न चलाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...