गंगापार, जनवरी 31 -- प्रगाढ़ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को बारा तहसील के समस्त बूथों मतदाताओं ने मतदाता सूची में अपना अपना नाम देखा और आवश्यक कमियों की शिकायत दर्ज कराई। शासन द्वारा पुनरीक्षित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। नए मतदाताओं का नाम जोड़ने और फर्जी मतदाताओं का नाम हटाने की प्रक्रिया के तहत शनिवार को शासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। क्षेत्र के सभी बूथों पर बीएलओ सुबह से शाम तक मौजूद रहे और मतदाताओं ने अपना अपना नाम देखा।इस संबंध में एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी है। सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे। यदि अभी भी किसी मतदाता के नाम, जन्म तिथि, माता पिता के नाम में गड़बड़ी हो तो फार्म आठ भर कर अभी भी सुधार कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.