साहिबगंज, जनवरी 16 -- मंडरो। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की ओर से जिले के 40 विद्यालयों को विशेष फोकस विद्यालय के रूप में चयनित किया गया है। इसी तहत मंडरो प्रखंड के श्रीरामचौकी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शुक्रवार को विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता अम्बाडीहा पंचायत की मुखिया बासमती देवी ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन बीपीओ मोहम्मद एहसान अहमद, मुखिया बासमती देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुभाष यादव व प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनीता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शिक्षक विनय कुमार ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को नियमित पोशाक व अनुशासन के साथ विद्यालय भेजने पर जोर दिया। मौके पर18 विद्यार्थर्ी,...