रांची, मई 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, क्षेत्रीय केंद्र रांची की ओर से संत जेवियर्स कॉलेज के सहयोग से शनिवार को- अविभाजित बिहार के खेरवार आंदोलन का पुनरीक्षण, विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ पीयूष कमल सिन्हा ने खेरवार समुदाय की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह समुदाय अपने सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में विशेष अनुशासन और परिवर्तन के लिए जाना जाता है। डॉ पीयूष कमल ने कहा कि खेरवारों ने समय के साथ सामाजिक सुधार की दिशा में कई कदम उठाए, जिनमें शराब और मांसाहार का त्याग प्रमुख था। खेरवार समुदाय ने अन्य धर्मों और परंपराओं के कुछ सांस्कृतिक तत्वों को अपनाया, लेकिन साथ ही उन्होंने अपनी स्वतंत्र सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने का निरंतर प्रयास किया। डॉ सिन्हा ने स्पष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.