नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने नेता प्रतिपक्ष की कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले में सख्त रुख अपनाया है। समिति ने पंजाब सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त, जालंधर को निर्देश दिया है कि वे आतिशी से संबंधित कथित टिप्पणियों के मामले में अपना लिखित उत्तर 20 फरवरी तक अनिवार्य रूप से पेश करें। समिति ने स्पष्ट किया है कि यह तिथि अंतिम अवसर के रूप में मानी जाएगी। इसके बाद कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। समिति ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), पंजाब सरकार से इस प्रकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मांगे हैं। इनमें शिकायत की प्रति एवं उसके संलग्नक, एफआईआर की प्रति, पंजाब की फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की रिपोर्ट शामिल हैं। समिति ने निर्देश दिया है कि सभी जवाब और दस्ताव...