जमशेदपुर, मार्च 18 -- जमशेदपुर। एमजीएम हॉस्पिटल डिमना के नए भवन में विशेषज्ञ डॉक्टर के लिए ओपीडी शुरू करने को लेकर मंगलवार को बैठक होनी है। प्राचार्य और डॉक्टर के बीच बैठक होगी जिसमें यह तय किया जाएगा कि वे लोग महीने में कितने दिन सेवा देंगे और उन्हें क्या राशि दी जाए। फिलहाल हृदय रोग और न्यूरो न्यूरोलॉजी विभाग के ही डॉक्टरों का चयन हुआ है। इसमें कुल अभी तक तीन डॉक्टरों का चयन किया गया है। वही कैंसर रोग विशेषज्ञ के लिए चयन होना बाकी है। इसके लिए जल्द ही साक्षात्कार लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.