लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ। बच्ची को गंभीर अवस्था में लोकबंधु अस्पताल से रेफर किया गया है। पहले पीड़िता को ट्रॉमा सेंटर लाया गया। डॉक्टरों ने सीधे पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में भर्ती कराने का फैसला किया। डॉक्टर व कर्मचारियों की मदद से बच्ची को पीडियाट्रिक सर्जरी में भर्ती किया गया। भर्ती के वक्त वह दर्द से कराह रही थी। अपने माता-पिता व परिवार के दूसरे सदस्यों से लिपटकर रो रही थी। गंभीर चोटे आई हैं केजीएमयू पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. जेडी रातव ने कहा कि बच्ची का इलाज शुरू कर दिया गया है। उसकी तबीयत स्थिर बनी हुई है। बच्ची के निजी अंग में गंभीर चोटे आई हैं। इलाज के बाद से तबीयत में सुधार है। डॉ. जेडी रावत ने बताया कि बच्ची की जरूरी जांचें कराई जा रही हैं। शुक्रवार को ऑपरेशन की तैयारी है। डॉक्टरों की निगरानी में बच्ची का इलाज चल रहा है।...