रांची, नवम्बर 26 -- रांची, संवाददाता। 'हिंदुस्तान' और पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के संयुक्त तत्वावधान में 28 नवंबर को 'हिंदुस्तान धन की बात' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। चाणक्या बीएनआर होटल में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक इंवेस्टमेंट गुरु एनपीएस, टैक्स एवं रिटायरमेंट प्लानिंग के सही तरीके, साथ ही निवेश व बचत के उपाय बताएंगे। जानकारों का मानना है कि वर्तमान में 70 प्रतिशत बुजुर्ग अपने परिवार या पेंशन पर निर्भर हैं। करीब 78 प्रतिशत बुजुर्गों के पास पेंशन सुरक्षा और सुविधा नहीं है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए 'धन की बात' कार्यक्रम के तहत डीजीएम पीएफआरडीए देवेश मित्तल, आईसीआईसीआई पीएफएम के नेशनल हेड पूनाराम साहू और सीए प्रभात कुमार लोगों से रूबरू होंगे। आयोजन में प्रवेश निःशुल्क युवाओं की वजह से भारत दुनिया की सबसे तेज...