देहरादून, फरवरी 7 -- ग्राफिक एरा में विधि विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को कानूनी पढ़ाई के वास्तविक और व्यावहारिक उपयोग, केस मैनेजमेंट, आर्बिट्रेशन-लिटिगेशन की बारीकियां और सफल कानूनी करियर के गुर सिखाए। इसके लिए शनिवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में लीगल एक्सपर्ट कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कॉनक्लेव में सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड निखिल रंजन, एडवोकेट शिप्रा प्यारे और एडवोकेट कुबेर महाजन ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया। कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने विधि क्षेत्र की वास्तविक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को केस हैंडलिंग, क्लाइंट मैनेजमेंट, आर्बिट्रेशन व लिटिगेशन की प्रक्रिया और वकील की नैतिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी। कॉन्क्लेव का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ ने किया। कॉन्क्लेव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.