रुद्रपुर, फरवरी 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गांधी पार्क में आयोजित 'सरस आजीविका मेले' के दौरान कॅरियर काउंसलिंग एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रतिस्पर्धी दौर में रोजगार के उपयुक्त अवसरों से जोड़ना और कॅरियर निर्माण के लिए सही मार्गदर्शन देना था। कॅरियर काउंसलिंग सत्र में 'संकल्प फाउंडेशन' के अमित जोशी ने युवाओं को विभिन्न रोजगार विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी, रणनीति और संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने युवाओं को अपनी रुचि और कौशल के अनुरूप कॅरियर चुनने तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए सुनियोजित तैयारी करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और इंटरमीडिएट स्तर के लगभग 150 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विशेषज्ञों से मार्गद...