देहरादून, मार्च 22 -- उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) की ओर से शनिवार को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई में आपदा प्रबंधन पर दूसरा प्री शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने आपदा प्रबंधन को लेकर अपने विचार रखे और अनुभव साझा किया। महाराष्ट्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री गणेश नाईक और युकोस्ट के महानिदेशक प्रो दुर्गेश पंत ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वन मंत्री गणेश नाईर्क ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से निकलने वाली मां गंगा के जल की शुद्धता आज भी सनातन धर्म की संस्कृति को संजोए हुए है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में आपदाओं के समय किए गए तत्पर और सहायक प्रयासों की भी सराहना की। मुख्यमंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.