बहराइच, सितम्बर 20 -- बहराइच। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शुक्रवार को भाजपा कार्यालय विशेश्वरगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। प्रदर्शनी में मोदी जी के संघर्ष, सेवाभाव और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को चित्रों और विवरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसे कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने बड़ी रुचि से देखा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी, राकेश कुमार सिंह थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विष्णु दयाल चौहान ने की, जबकि संचालन जिला प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल ने किया। मुख्य अतिथि विधायक सुभाष त्रिपाठी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.