गुमला, दिसम्बर 1 -- विशुनपुर प्रतिनिधि। विशुनपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सोमवार को सफलता हासिल की। पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर थाना गेट के समीप दिन के करीब 10 बजे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध अर्टिगा कार को रोका। तलाशी लेने पर 85 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। बरामद की गई ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य लगभग पांच लाख रुपये बताया जा रहा है। पुलिस ने कार सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें तीन पुरुष और एक महिला भी शामिल था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवा कुमार साहू पिता मनोज साहू, डीएसपी रोड गुमला, रोजमत अंसारी पिता स्व. समरुदीन अंसारी,राजा कॉलोनी गुमला, दीपक चीक बड़ाईक पिता गंगेश्वर बड़ाईक,मुरली बगीचा गुमला और वर्षा रानी भगत डीएसपी रोड गुमला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शिवा कुमार और...