गुमला, फरवरी 1 -- विशुनपुर। विशुनपुर में कार्यक्रम आयोजित कर सीओ शेखर वर्मा के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सहकर्मियों,जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों ने फूलमालाएं, अंगवस्त्र और बुके भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ सुलेमान मुंडरी ने की, जबकि संचालन सुशील टोप्पो ने किया।बीडीओ ने कहा कि शेखर वर्मा ने अपने कार्यकाल में सादगी और समर्पण से ऐसी छाप छोड़ी है, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। विदाई भाषण में शेखर वर्मा भावुक हो उठे और कहा कि बिशुनपुर ने उन्हें सिर्फ अधिकारी नहीं, परिवार का सदस्य माना। उन्होंने दो वर्षों के कार्यकाल को यादगार बताते हुए सभी के प्रति आभार जताया।मौके पर अनिल भगत, बिंदेश्वर साहू, सुनील उरांव सहित अन्य ने भी विचार रखे। अंत में तालियों की गूंज के बीच उनके सुखद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.