गिरडीह, जनवरी 11 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखण्ड क्षेत्र के विशुनपुर ग्राम में शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे एक घर में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। घटना के संबंध में पीड़ित मो. इसराइल पिता-रोजन मियां ने बताया कि वे सुबह नाश्ता करने के बाद गांव से कुछ दूरी पर अपने खेत में फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव में शोर सुनाई दी और धुआं उठता देख वे तुरंत घर की ओर दौड़े। घर पहुंचने पर देखा कि उनके ही घर में आग लगी हुई है। आसपास के ग्रामीण तत्काल पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत ...