गुमला, दिसम्बर 5 -- गुमला। जिले के विशुनपुर थाना क्षेत्र के जोरी बंदरचुंआ निवासी 59 वर्षीय विष्णु एक्का की बाइक की टक्कर से गुरूवार रात मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विष्णु एक्का जोरी पहाड़ मेला देखने गया था। मेला से करीब नौ बजे घर लौटते समय एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र विशुनपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...