गुमला, जनवरी 27 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि । विशुनपुर थाना क्षेत्र के हेलता जाम टोली गांव में सोमवार को एक 19 वर्षीय युवती का शव घर के पास स्थित कुएं से बरामद किया गया। मृतका की पहचान अनिमा कुमारी के रूप में हुई है। जो घाघरा थाना क्षेत्र के पीठवर टोली की रहने वाली बताई जा रही है। वह कुछ दिन पहले अपनी बड़ी बहन के घर मेहमान के रूप में आई थी।जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह अनिमा पानी लाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घर के समीप स्थित कुएं में उसका शव दिखाई दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना स्थानीय मुखिया सुशील मुंडा को दी गई, जिन्होंने बिशुनपुर थाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर न...