जहानाबाद, फरवरी 23 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। विशुनगंज थाना में एसपी अपराजित लोहान के अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसपी ने उपस्थित लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लिया। लोगों ने सुझाव दिया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के तरफ पेट्रोलिंग बढ़ाने की आवश्यकता है। क्योंकि उधर जंगली क्षेत्र है जिसमें सामाजिक तत्व के लोग सक्रिय रहते हैं। एसपी ने लोगों को इस के लिए आश्वासन दिया। कुछ लोगों के व्यक्तिगत समस्याएं थी उन लोगों से एसपी ने अलग से बात किया। इसके बाद थाना के अधिकारियों के साथ अलग से बैठक की गई। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। थाने में आने वाले लोगों से मैत्री भाव से व्यवहार करने का निर्देश दिया गया। जितने लंबित कैसे हैं उनका निष्पादन तेजी से करने का निर्देश दिया। बैठक में थाना अध्यक्ष निरंजन कुमा...