कन्नौज, फरवरी 1 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया स्थित विशिष्ट आलू मंडी में रविवार शाम को आलू आढ़तियों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मंडी गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। आढ़तियों ने मंडी प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने और चुनिंदा व्यापारियों को निशाना बनाने के गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सभी आढ़ती अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रदर्शन में जय मां ट्रेडिंग कंपनी, ब्रजेश यादव ट्रेडिंग, दुबे ट्रेडर्स, जयशंकर ट्रेडिंग कंपनी, वीरांगना ट्रेडर्स, शिव बाबा ट्रेडिंग कंपनी, यारिस आलू कंपनी, मां अन्नपूर्णा ट्रेडिंग कंपनी, मनोकामना ट्रेडिंग कंपनी, मास्टर ट्रेडिंग कंपनी, किसान ट्रेडिंग कंपनी, आरके ट्रेडिंग कंपनी, सम्राट ट्रेडिंग कंपनी समेत मंडी के लगभग सभी आढ़...