गिरडीह, फरवरी 17 -- बगोदर। महा शिवरात्रि के मौके पर सिंघेश्वर धाम शिव मंदिर परिसर में आयोजित 11 दिवसीय लघु रूद्र महायज्ञ का समापन सोमवार को हुआ। 6 फरवरी को कलश यात्रा के साथ यज्ञ की शुरुआत हुई थी। अंतिम दिन इस मौके पर हवन, आरती और विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में कई गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए एवं प्रसाद ग्रहण किया। बता दें यज्ञ के दौरान रात्रि में राम कथा का भी आयोजन किया जा रहा था। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे थे। अयोध्या से आए प्रवचनकर्ता ध्रुव जी महाराज के द्वारा प्रवचन किया जा रहा था जबकि बनारस से आए यज्ञाचार्य आचार्य मनीष जी महाराज और उनकी टीम के पंडितों के द्वारा यज्ञ का अनुष्ठान संपन्न किया गया। यहां यह भी बता दें कि इस मंदिर परिसर में कुटिया में रह रहे चित्रकूट के विनता दास त्यागी बाबा के मार्गदर्शन में यज...