देवरिया, दिसम्बर 2 -- देवरिया। एसपी संजीव सुमन ने सोमवार की शाम कानून व्यवस्था मजबूत करने को महकमे में फेर बदल कर दिया। बघौचघाट थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय को अब बनकटा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। यहां तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक गोरख नाथ सरोज को कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन दिन पहले लाइन हाजिर कर दिया गया था। वहीं खामपार थाने के भिंगारी बाजार चौकी प्रभारी अनिल कुमार तिवारी को अब बघौचघाट थानाध्यक्ष बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...