बगहा, जनवरी 7 -- बेतिया। नगर निगम के अनुसार फर्जी एफडी देने वालों में तीन नाम हैं, जिन्होंने आधा दर्जन योजनाओं में फर्जी एचडी जमा की है। इसमें विशाल रंजन द्वारा सर्वाधिक चार योजनाओं में फर्जी एफडी लगाई गई है। वार्ड 17 में सड़क ऊंचीकरण और नाला निर्माण, वार्ड 39 में दो जगह पर सड़क निर्माण, वार-1 में कब्रिस्तान की चाहरदीवारी की योजना है। प्रियंका मेहता द्वारा वार्ड संख्या-5 में सड़क और नाला निर्माण और अभिषेक पांडे द्वारा वार्ड नंबर 16 में कब्रिस्तान के अंदर चाहरदीवारी का निर्माण का मामला है। वहीं इन सभी योजनाओं को जोड़ दिया जाए तो राशि लाखों में पहुंच जाती है। इतनी भारी-भरकम राशि की योजना में फर्जी एफडी देने पर नगर निगम प्रशासन ने एक्शन लिया है। इधर बैंक भी इस मामले को लेकर अब आने वाले दिनों में फूंक-फूक कर कदम रखेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...