वाराणसी, नवम्बर 30 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। शक्तिपीठ मां विशालाक्षी मंदिर में कुंभाभिषेक के निमित्त महत्वपूर्ण विधान रविवार को पूरे किए गए। देवी के पूर्व से स्थापित विग्रह को मंत्रोच्चार के बीच चलायमान किया गया। यह प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही गर्भगृह के पट आमजन के लिए बंद कर दिए गए। अब सामान्य लोगों को करीब 45 घंटे बाद पहली दिसंबर को अपराह्न 3 बजे के बाद दर्शन मिलेंगे। मंदिर में काशी की विशालाक्षी, कांची की कामाक्षी, मदुरै की मीनाक्षी, गणेश और कार्तिक भगवान के नए विग्रह स्थापित किए जाएंगे। इन विग्रहों को रविवार की शाम नगर भ्रमण कराया गया। भ्रमण शोभायात्रा मंदिर से आरंभ होकर मीरघाट, त्रिपुरा भैरवी, दशाश्वमेध होते गोदौलिया तक गई। उसके बाद पुन: मंदिर आकर समाप्त हुई। नगर भ्रमण के बाद विग्रहों को उस स्थान पर रखा गया जहां एक दिसंबर को इन...