लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- ग्राम सेमरीपुरवा में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने आबादी के नजदीक एक विशालकाय अजगर देखा। जिसके बाद मौके पर भीड़ इक्कठा हो गई। जिसकी सूचन वन विभाग को दी गई। अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया। गुरूवार को दुधवा टाइगर रिजर्व की पलिया वन रेंज के ग्राम सेमरीपुरवा मे लगभग तीन फीट लंबा इंडियन रॉक पाइथन को ग्रामीणों ने देखा। अजगर को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वन विभाग से मोटीवेटर नाजरून निशा ने मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू किया। अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...