उन्नाव, दिसम्बर 7 -- सोहरामऊ। एएनएम छात्रा के गंभीर आरोपों ने श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज का माहौल रणक्षेत्र में बदल दिया। नारेबाजी, धक्का-मुक्की और झड़पों के बीच हालात संभालने को छह थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। शनिवार को हुए इस उग्र विरोध पर पुलिसिया कार्रवाई विशाखा कमेटी की रिपोर्ट पर टिकी है। कॉलेज में एएनएम सेकेंड ईयर की छात्रा द्वारा मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) पर बैड टच का आरोप लगाए जाने के बाद कॉलेज कैम्पस शनिवार को उग्र विरोध का केन्द्र बन गया। एकजुट छात्र-छात्राओं ने एमएस पर त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। यहां तक चप्पलें उतारकर उनकी ओर दौड़ीं भी थीं। झड़प के दौरान एमएस की शर्ट फटने के साथ उनकी टोपी नीचे गिर गई थी। लड़खड़ाए एमएस को मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने संभाला था। धक्का-मुक्की और झड़प से माहौल पूरी तरह तनावपूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.