गोपालगंज, दिसम्बर 8 -- कुचायकोट। एक संवाददाता विशंवभरपुर थाना क्षेत्र के खेम मटिहनिया गांव के समीप सोमवार को ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। उसकी पहचान विशंवभरपुर गांव निवासी 52 वर्षीय राजेंद्र साह के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों के अनुसार राजेंद्र साह सिपाया ढाला स्थित बाजार में मिठाई खरीदने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान खेम मटिहनिया गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रॉली पर धान की बोरी लदी थी और ट्रैक्टर चालक सिपाया की ओर जा रहा था। तभी सामने से जा रहे बाइक सवार राजेंद्...