देवरिया, मार्च 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। विवेचना में लापरवाही बरतना सलेमपुर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर को महंगा पड़ गया। एसपी विक्रांत वीर ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। सलेमपुर कोतवाली में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज है। जिसकी विवेचना कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर रामचंद्र सिंह यादव कर रहे थे। पीड़ित पक्ष कई बार एसपी के सामने पेश हुआ और लड़की की बरामदगी की गुहार लगाई, बावजूद इसके इस मामले में पीड़िता की बरामदगी नहीं हो पाई। एक दिन पहले एसपी ने इंस्पेक्टर को विवेचना में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.