बरेली, जून 10 -- डीजीपी के निर्देश पर चलाए गए विवेचना निस्तारण अभियान के दौरान एक माह में बरेली पुलिस ने करीब तीन हजार विवेचनाएं निस्तारित की हैं। इसमें शाही थाने का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। एसएसपी अनुराग आर्य ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले थानों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मई माह में यह अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 2943 विवचनाएं निस्तारित की गई हैं। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले थानों में क्रमश: शाही, विशारतगंज, शेरगढ़, मीरगंज, भोजीपुरा, अलीगंज, शीशगढ़, प्रेमनगर, फतेहगंज पश्चिमी, बारादरी और इज्जतनगर शामिल हैं। क्षेत्रवार की गई समीक्षा में उत्तरी क्षेत्र प्रथम, दक्षिणी द्वितीय और शहर तृतीय स्थान पर रहा। इसी तरह सर्किल की समीक्षा में मीरगंज पहले, हाईवे दूसरे, बहेड़ी तीसरे, आंवला चौथे और शहर का थर्ड सर्किल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.