देवरिया, फरवरी 20 -- खुखुंदू, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने गुरुवार को खुखुंदू थाने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाएं। विवेचना जितनी जल्दी पूरी होगी और पैरवी होगी, उतनी ही जल्द ही पीड़ितों को न्याय मिलेगा। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेख, मालखाना, हवालात, आरक्षी बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, महिला सहायता कक्ष, बीट सूचना रजिस्टर, मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। अभिलेखों के समुचित रख-रखाव, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा पर भी ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिला अपराध पर त्वरित कार्रवाई करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थानाध्यक्ष खुद ही मौके पर जाकर मामले को देखें। उन्होंने कहा कि नियमित जांच की जाए औ...