कौशाम्बी, फरवरी 10 -- अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने सोमवार रात अर्दली रूम में थाना पिपरी एवं थाना सरायअकिल के विवेचकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस दौरान थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जांचें गुणवत्तापूर्ण, पूरी तरह निष्पक्ष एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतरपूर्ण की जाएं। उन्होंने अपराध नियंत्रण, विभिन्न अभियोगों की प्रगति, प्रभावी पुलिसिंग तथा पुलिस कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर भी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें तथा जनहित में कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.