नई दिल्ली, फरवरी 8 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। विवेक विहार इलाके में कार हटाने को कहने पर एक सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट और उसकी पत्नी से अश्लील हरकतों का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक शख्स अपने परिजनों के साथ भड़क गया और सुरक्षाकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आई पीड़ित की पत्नी के साथ गाली-गलौज और अश्लील हरकतें की गईं। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, सुरक्षाकर्मी अपने ठेकेदार के कहने पर एक कार मालिक से वाहन हटाने को कह रहा था, ताकि ठेकेदार की गाड़ी गली से निकाली जा सके। 3 फरवरी की सुबह करीब 10:30 बजे बी-56 मकान के भूतल और पहली मंजिल पर रहने वाले चार लोग बाहर आए और बहस के बाद सुरक्षाकर्मी पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित को उसके घर में घुसकर पीटा। जब उसकी पत्नी उसे बचाने आई तो आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.