जमशेदपुर, फरवरी 14 -- जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित प्रतिष्ठित विवेक विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बड़ी सफलता अर्जित की है। साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'इंटरनेशनल इंग्लिश ओलिंपियाड 2025-26' में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए कुल 257 गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। इस शानदार उपलब्धि ने न केवल विद्यालय के पिछले रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। विशेष रूप से कक्षा दूसरी की छात्रा पल्लवी कुमारी और छात्र आयुष दास ने अपनी श्रेणी में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक के साथ-साथ 2500-2500 रुपये की नकद पुरस्कार राशि भी जीती। पदक वितरण समारोह के दौरान स्कूल परिसर का माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा और विजेता छात्रों के चेहरों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.