सीतामढ़ी, दिसम्बर 26 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के भारोत्तोलन खिलाड़ी विवेक कुमार का चयन राष्ट्रीय भारोत्तोलन खेल प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए किया गया है। विवेक ने राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर जिले का नाम रौशन किया है। अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के बेहतर तैयारी के लिए पांच जनवरी से खेल अकादमी राजगीर में शुरू होने वाली प्रशिक्षण में विवेक भाग लेंगे। जहां बिहार टीम के साथ विवेक भी प्रशिक्षण लेंगे। राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशीप 5-14 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के मेदिनीपुर में निर्धारित है। विवेक के चयनित होने पर जिला भारोत्तोलन संघ के अधिकारियों व खिलाडिंयो में खुशी है। संघ के अध्यक्ष अतुल कुमार विवेक के चयनित होने पर प्रसन्नता व्यक्त कर कहा है कि जिले के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.